फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व विधायक के भाई के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव बहादुरपुरा में भाजपा के जिला महामंत्री जसविंदर सैनी के आवास पर उनके पिता एवं लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी के भाई के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा व जिलाध्यक्ष रवि बतान भी पहुंचे और शोक जताया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री रोहतक के लिए रवाना हो गए। भाजपा के जिला महामंत्री जसविंदर सैनी के पिता अमर सिंह का 18 मार्च को निधन हो गया था। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके निधन पर शहर के सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा रोष प्रकट किया है। इस मौके पर रामपाल पाली, प्रतीक सुधा, गुलजार सैनी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण, शहरवासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें