फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 18 Jun 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले सैनी समाज भवन में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जोश भरा। मुख्यमंत्री ने सरकार की 90 दिन की कार्य योजनाओं का उल्लेख करके कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प दिलाया। इससे एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 75 पार का नारा दिया था।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा की ओर से 90 दिन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन 90 दिनों में नागरिकों के लिए हर रोज कोई न कोई नई योजना और लोकहित से जुड़े कार्यों को लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि पंचायत के पास जमीन न होने पर लाभार्थी के पोर्टल पर पंजीकरण करने पर एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। यह राशि सीधे उनके खाते में जाएगी।
कहा कि आयुष्मान कार्ड/चिरायु कार्ड योजना से लोगों को चिकित्सा का लाभ सुगमता से मिल रहा है। हैप्पी कार्ड योजना के तहत 85 लाख लोगों के कार्ड बनाए गए। इसके माध्यम से लाभार्थी एक हजार किलोमीटर की यात्रा प्रति वर्ष नि:शुल्क कर सकेगा। उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने कुर्सी पर बैठते ही सबसे पहले हस्ताक्षर किसान सम्मान निधि को बढ़ाने का किया। केंद्र सरकार ने आगामी पांच वर्षों में तीन करोड़ और मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला से प्रधानमंत्री ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब कार्यकर्ता रणनीति के तहत आगामी 90 दिनों में पूरी मेहनत और तीव्रता से कार्य करते हुए घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए। विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिप अध्यक्ष कंवलजीत कौर, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमिच, श्लेष वत्स, हरपाल सिंह, गुरदयाल सुनहेड़ी, सरपंच विकल चौबे, विनोद पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें