लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोमवार को करोड़ों रुपये की लागत से बिहोली में निर्मित राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक की सौगात देंगे। इसके साथ ही गांव मथाना में गोशाला के अंदर गो चिकित्सालय के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। बिहोली में गांव चार करोड़ 56 लाख 58 हजार की लागत से राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन करने उपरांत मुख्यमंत्री मथाना गोशाला में गो चिकित्सालय प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।