फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। इस दौरान ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और बेहतरीन खेल नीति लागू करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी व्यक्त किया है। बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधायक सुभाष सुधा के साथ ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले। इस मौके पर हॉकी खिलाड़ी मुनीष राणा लक्की, नरेंद्र कुमार काला सहित अन्य खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें