फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक साथ 17 जिलों को 229 करोड़ के 46 प्रोजेक्ट की दी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने जिला के गांव कैंथला खुर्द, कराह साहब और इसाक में हजारों लोगों को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दो हेल्थ वेलनेस सेंटर और एक उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है। इन तीनों प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से एक करोड़ पांच लाख 27 हजार रुपए का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा और उपायुक्त शांतनु शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय में गांव कैंथला खुर्द में 35 लाख 52 हजार की लागत से निर्मित हेल्थ वेलनेस सेंटर, गांव कराह साहिब में 35 लाख की लागत से निर्मित हेल्थ वेलनेस सेंटर और गांव इसाक में 34.75 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत रुप से उदघाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर से एक साथ स्वास्थ्य विभाग की 229 करोड़ की 46 परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया।

सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचेगा और गांव स्तर पर ही लोगों को इलाज संभव हो सकेगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास तेजी के साथ हो रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का 100 फीसदी फायदा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से जल्द ही प्रदेश के 162 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नवीनीकरण कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अब प्रदेश के ग्रामीण आंचल तक के स्वास्थ्य केंद्रों पर ईसीजी और एक्सरे जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, जेजेपी के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, डिप्टी सीएमओ डॉ. जगमिंद्र सिंह, कैंथला खुर्द के इंचार्ज डा. कुलदीप, डॉ. नीरज सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें