फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रसगुल्ला फैक्टरी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम मिठाई की फैक्टरी की जांच करती हुई। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने लाडवा रोड पर मिठाई की फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन और लड्डू का सैंपल लिया। साथ ही टीम ने खराब हो चुकी चाशनी और टब में पड़े रसगुल्ले भी नष्ट कराए।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के प्रभारी अनीश मलिक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौहान, रविंद्र और प्रवीण के साथ पिपली-लाडवा रोड पर नारायण कॉलोनी में एक घर मे चल रही रसगुल्ला फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने चाशनी और रसगुल्ला से भरी एक टब में मक्खियां गिरी हुई देखी तो तुरंत उसे नष्ट करा दिया। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभारी अनीश मलिक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह जांच अभियान चलाया गया। टीम पूरी तरह से सजग है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें