कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 14वीं राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रिपल मुकाबले में पुल क्वालीफाई करते हुए पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने अपना स्थान बनाया। पुरुष वर्ग डबल में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 24 राज्यों और महिला वर्ग में 18 टीमों ने हिस्सा लिया। ड्रॉप रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव गोविंद सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर से आई हुई टीमें हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखा रही हैं। रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष राहुल गौतम ने कहा कि इन खेलों को पूरी निष्पक्षता के साथ आयोजित किया जा रहा है। रविवार को तीसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर ईश्वर सिंह, राज चौधरी, डॉ. नागेंद्र शर्मा, संजय बंसल, डाॅ. नागेंद्र शर्मा, डाॅ. डीडी शर्मा, दीपक शर्मा मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे