फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न

विज्ञापन
उगते सूर्य के समक्ष ब्रह्मसरोवर के जल से आचमन करती ‌महिला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के चौथे दिन सुबह ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने एक साथ उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिन से चल रहा छठ पर्व भी संपन्न हो गया। छठ के तीसरे दिन रविवार को दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार व सगे-संबंधियों के साथ ब्रह्मसरोवर परिसर पर डेरा डाल लिया था। तरह-तरह के पकवान, पूजा सामग्री व अन्य परंपरागत सामान के साथ सभी श्रद्धालु सूर्योदय की प्रतीक्षा में बेचैन नजर आए।
सूर्य की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ते ही श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्म सरोवर में डुबकी लगाई। स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपने साथ लाए प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री के साथ घाट की सीढ़ियों पर इकट्ठा हो गए। छठ मैया के भक्ति गीतों से महिलाओं ने समां बांधा तो पुरुषों ने ऊंचे स्वर में जयकारों लगाए। बच्चों ने भी बड़ों के साथ उनके सुर में सुर मिलाकर उनका साथ दिया। व्रतधारियों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत संपन्न किया तथा सबको प्रसाद वितरण भी किया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात थे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए केडीबी की ओर से गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन

छठ पर्व सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार देर सायं ब्रह्मसरोवर पर 11वें छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अखंड भंडारा दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बतौर मुख्यातिथि किया। सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. उमेश पाठक वेदाचार्य ने सूर्य भगवान का पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर जजपा नेता योगेश शर्मा, भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक शर्मा, मां शाकम्भरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य केसी रंगा, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमा शंकर, भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र माजरी कश्यप, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य अवधेश राय, सतेंद्र पांडे तरावडी सहित सुनील शर्मा, श्याम प्रकाश व ओम प्रकाश आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

इन्होंने मचाया धमाल
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच पर प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एमडी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जात बाने कुरुक्षेत्र के बाजार राजा जी...,मिसरी की डली जइसन ई भोजपुरी बोली लगेला....,कांच की बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए....,आइल छठ के बरतिया फंड मंगा देई मुखिया जी....,पटना के घाट पर देवेले अरधिया हो केकरा लागी....,अंगना में चौका पुराई देबो बेदिया बनाई देवे हो....,इत्यादि भोजपुरी लोकगीतों पर श्रद्धालुओं के साथ अतिथि, शहरवासी तथा आयोजक खूब थिरके। भोजपुरी पॉप सॉंग और भोजपुरी आर्केस्ट्रा परप्रस्तुति देते हुए प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका निशा दूबे, हरियाणा गायक एमडी, सुधीर संगम यादव, बतेश्वर लाल यादव, पंजाबी गायक शमिंद्र शम्मी चंडीगढ़, हास्य कलाकार टुनटुन-ठुनठुन-मुनमुन इत्यादि ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कार्यक्रम पेश करके लोगों का दिल जीत लिया।

उपवास संपूर्ण होने पर व्रतधारी को सिंदूर लगाती महिला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

ब्रह्मसरोवर के जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते व्रतधारी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें