फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को बांटे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को योजना के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। मार्केट कमेटी लाडवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस चेक वितरण कार्यक्रम में कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने पर अमरो देवी पत्नी स्वर्गीय अजमेर सिंह निवासी जोगीमाजरा पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। भूस के कूप में लगी आग बुझाने के दौरान झुलसने से उनकी मौत हो गई थी। इसी प्रकार अमित कुमार सुपुत्र मेहर सिंह निवासी बपदी को चारा मशीन से अंगुली कटने पर 37 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर सुमन सैनी ने योजना से जुड़ी जानकारी लोगों को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें