फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीलिंग प्लान में 44 जगहों पर नाकेबंदी कर जांचे वाहन

Tue, 23 May 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीलिंग प्लान के तहत वाहन की चेकिंग करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की। अभियान के तहत सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पुलिस की विभिन्न टीम ने जांच अभियान चलाया। पुलिस की ओर से 44 जगहों पर नाकाबंदी की गई थी।
सहायक पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि गीता द्वार, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, थर्ड गेट, उमरी चौक, आयुर्वेदिक कॉलेज, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद कुल 44 स्थानों पर नाके लगाए गए थे। रोजाना ड्यूटी के अतिरिक्त 250 पुलिस कर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति में निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की उपस्थिति से नागरिकों के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है, वहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। साथ ही इसका मकसद पुलिस को अलर्ट करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें