जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत कई जगह नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की। जिले भर में 44 जगहों पर नाकाबंदी की गई थी। इस अभियान में जिला पुलिस के 250 से अधिक जवान मुस्तैद रहे। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी के आदेश पारित किए गए। आदेशानुसार जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत 44 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से जांच की। कहा कि पुलिस ने गीता द्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, आयुर्वेदिक कॉलेज, देवीलाल चौक, मेन चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित कुल 44 स्थानों पर नाके लगाए गए। इसमें 250 पुलिस कर्मियों को नाका ड्यूटी व नाकाबंदी के दौरान 103 वाहन सड़कों पर रहे। नाकाबंदी में टू-व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन व भारी वाहनों की जांच की गई। संवाद