फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया की जगह इंडोनेशिया भेजकर ठगे 2.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया की जगह युवक को इंडोनेशिया भेजकर 2.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी रुपेंद्र ओजला ने 3.95 लाख रुपये लेकर युवक को फर्जी वीजा थमाया था। हालांकि शिकायत आरोपी ने दो बार में शिकायतकर्ता के 75 हजार और 40 हजार रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में मुकेश देवी निवासी शांति नगर ने बताया कि रुपेंद्र ओजला ने उसके बेटे मनीष को वर्क परमिट पर 21 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी के दो लाख रुपये एडवांस मांगने पर उन्होंने 31 अक्तूबर को 1.30 लाख रुपये का चेक और अगले दिन 70 हजार उसके खाते में डाल दिए थे। दो महीने बाद 20 दिसंबर को आरोपी ने उसके बेटे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगने की बात कहकर 10 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उन्होंने 20 जनवरी को एक लाख रुपये और अगले दिन 95 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए थे। बाद में आरोपी ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया की जगह इंडोनेशिया भेज दिया था और चार लाख रुपये मांगे। कुछ दिन बाद उसका पति आरोपी के कार्यालय में गया तो आरोपी ने दो दिन में उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन, मगर एक महीने बाद उसके बेटे को भारत वापस आना पड़ा। बाद में उन्होंने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी पाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें