फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला कीर्ति भवन में होगा चौरी चौरा संग्राम नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार छह नवंबर को सायं छह बजे रनाटक चौरी चौरा संग्राम का मंचन कला कीर्ति भवन में किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में चौरी चौरा की घटना एक विशेष स्थान रखती है। विडंबना है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की इस क्रांति को कांड के रूप में प्रचलित किया गया। इसी घटना को अपने अभिनय के माध्यम से थियेटर वाला नाट्य दल बनारस के कलाकार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी केंद्र के निदेशक रामजी बाली के लेखन व निर्देशन में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें