फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरुष वर्ग में चंदन और महिला वर्ग में काजल बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की निदेशक मुख्य अतिथि विनिता आहुजा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया और स्मृति स्वरूप पौधरोपण भी किया गया। प्राचार्य जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग में चंदन और महिला वर्ग में काजल को बेस्ट एथलीट ट्राफी और 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग जैवलिन थ्रो में प्रतियोगिता में शानू पहले स्थान पर, प्रिंस दूसरे और नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया और शाटपुट प्रतियोगिता में रितिक शर्मा पहले, महेश दूसरे और नवाब अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रितिक शर्मा पहले, अजय कुमार दूसरे और महेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग जैवलिन थ्रो में प्रतियोगिता में प्रेरणा पहले स्थान पर, अमनदीप कौर दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रही और शाटपुट प्रतियोगिता में काजल पहले, अनमोल दूसरे और सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में काजल पहले, सोनिया दूसरे और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट कंवल सचदेवा ने बताया कि इस दौरान शिक्षकों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष और महिला स्टाफ अव्वल रहे। मुख्य अतिथि विनिता आहूजा ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू है। कभी भी हारने से मन में निराशा नहीं लानी चाहिए बल्कि और मेहनत कर अच्छे प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। इस मौके पर राजेश कुमार, जसबीर सिंह, डीपी राम लाल सहित अन्य शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें