फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: टकराव के आसार बढ़े, दोनों पक्ष अड़े

Tue, 21 Feb 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में एचएसजीपीसी की ओर से कमान संभालने के बाद से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सोमवार को हुए विवाद के बाद भी दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में टकराव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियातन आवश्यक तैयारी की गई है।
एचएसजीपीसी के प्रधान महंत करमजीत सिंह और बलजीत सिंह दादूवाल ने सोमवार को गुरुद्वारा मैनेजर के कार्यालय में सदस्यों व संगत के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। इसमें उन्होंने एक दिन पहले अपने हाथ में ली गई कमान को सही ठहराया। तभी वहां सिख मिशन संस्थान में एसजीपीसी से जुड़े पदाधिकारी पहुंच गए, जहां उन्होंने एचएसजीपीसी की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। विवाद के बाद एहतियातन पुलिस ने एसजीपीसी से जुड़े 10-12 लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर एसजीपीसी की अमृतसर में बैठक हुई, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में महंत करमजीत सिंह ने कहा कि इस तरह एचएसजीपीसी को रोका नहीं जा सकता। ऐसे लोग गलत हरकत करते रहते हैं। इन्हें सबक सिखाने के लिए जो भी कार्रवाई जरूरी होगी, वो की जाएगी। एचएसजीपीसी की ओर से गुरुद्वारों की सेवा संभालने का काम ऐसे ही जारी रहेगा। वहीं, बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि अब सभी संगत को एकजुट होकर आगे आना चाहिए, ताकि सिखों के लिए मिलकर बेहतर कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर नहीं करने देंगे गुरुद्वारों पर कब्जा : ढिल्लो
हरियाणा सिख मिशन कार्यालय परिसर में एसजीपीसी की धर्मप्रचार कमेटी के सदस्य तेजेंद्र पाल ढिल्लो, शिरोमणी अकाली दल कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान जरनैल सिंह, शिरोमणी अकाली नेता हरकेश मोहड़ी, एसजीपीसी के पूर्व सदस्य गुरदीप सिंह व युवा प्रधान सुखपाल सिंह सहित अन्य का कहना है कि एचएसजीपीसी द्वारा इस तरह से किसी भी गुरुद्वारे पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वे कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की ओर से जैसे आदेश आएंगे। उसी अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए कि यह साजिश सिखों को आपस में दो फाड़ कर लड़वाने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें