फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज बारिश की आशंका, बदल रहा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों हुई बारिश बाद अब फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को सुबह के समय बादल छाए रहे तो लोगों को बारिश होने की उम्मीद बंधी। ब्रह्मसरोवर पर नजारा देखने लायक बन गया। कुछ देर बाद धूप निकल आई जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम के जानकार आगामी दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी का असर होने से बाजार में लोग कम नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी तक बारिश कम हुई है। धान की फसल को पानी की जरूरत ज्यादा होती है। अभी तक बारिश कम होने से किसान चिंतित है। शनिवार को सुबह हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है तो वहीं बारिश धान की फसल के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें