कुरुक्षेत्र। नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालक का चालान करते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से लेन ड्राइविंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 56 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात समन्वयक रोशन लाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों को सुचारू रूप से चलाने तथा वाहनों के लिए लेन ड्राइविंग (बाईं लेन) निर्धारित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम-2017 के तहत अपनी निर्धारित लेन में न चलकर नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 56 वाहन चालकों के चालान किए गए। बस अड्डा, ऑटो स्टैंड, ट्रक यूनियन व शैक्षणिक संस्थानों में जाकर ट्रैफिक कर्मियों द्वारा यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। संवाद