कुरुक्षेत्र। चालकों का चालान काटती पुलिस।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से दूसरे दिन भी गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंगलवार को 10 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके पहले दिन पुलिस ने 11 वाहन चालकों के चालान किए थे। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है। जिला पुलिस इन वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। इन वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह अभियान सात अप्रैल तक चलेगा।
बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे। यदि कोई भी बुलेट बाइक से पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए घूम रहा तो नागरिक उनकी सूचना डायल-112 तक पहुंचाएं। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।