बाइक सवार युवकों द्वारा महिला से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मलिकपुर वासी रानी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह गांव गंगहेड़ी से अपने गांव मलिकपुर की तरफ आ रही थी। उसने अपना फोन हाथ में पकड़ा हुआ था। रास्ते में विंद्र और राजेंद्र वासी गंगहेड़ी बाइक पर सवार होकर आए और उसके हाथ से फोन छीन कर फरार हो गए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।