फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में चढू़नी की बेटी आरजू ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। चढूनी गांव के सर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरजू ने चित्तौड़गढ़ में पिछले सप्ताह हुए 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स के हैंड बाल इवैंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरजू की इस उपलब्धि पर गांव चढूनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आरजू को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि आरजू की यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और संदेश भी है कि सभी छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी शिरकत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के खेल व खिलाड़ियों के उत्थान के लिए नित नई खेल नीतियां बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें