कुरुक्षेत्र। कुवि के आडिटोरियम हॉल में नैक मूल्यांकन के बाद ए प्लस प्लस यूनिवर्सिटी ग्रेड प्राप्त होने की खुशी में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि नैक मूल्यांकन के बाद सबसे उच्चतम ग्रेड ए-प्लस-प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। नैक स्टैंडिंग कमेटी ने मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर कुवि को 3.56 स्कोर के साथ ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिया है। इसी के साथ ही कुवि प्रदेश की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी बन गई है।
उन्होंने कहा कि यह सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ढोल व नगाड़ों के साथ के साथ ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त होने का जश्न मनाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अब विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, के सहयोग से विवि ने यह मुकाम हासिल किया है, जिससे सभी में उत्साह व जोश का संचार हुआ है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेड प्राप्त करने का प्रयास रहेगा।
निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने आने वाले समय में भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ के नेतृत्व में नैक के सभी पैरामीटर व डाटा को बारीकी से जांचने के बाद ही नैक का मूल्यांकन संभव हो पाया। नैक मूल्यांकन के समय आने वाली चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। इस मौके
इस मौके पर प्रो. एसपी सिंह, प्रो. एनके माटा, प्रो. हरिसिंह, प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. एसके चहल, प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. कुसुमलता, डॉ. दीपक राय बब्बर, ओएसडी पवन रोहिल्ला, सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा, डॉ. जितेंद्र जांगडा, डॉ. अशोक चौधरी, कुटा प्रधान डॉ. आनंद कुमार, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, प्रो. महासिंह पूनिया सहित डीन, निदेशक, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।