फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाली नकदी

Mon, 19 Feb 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। एक उपभोक्ता का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 72 हजार 400 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रामशरण माजरा वासी सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 फरवरी को एटीएम बूथ पर नकदी निकालने के लिए गया था, लेकिन किसी कारण के चलते नकदी नहीं निकली। उसी समय एक और व्यक्ति वहां खड़ा था और उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया, जिस दौरान उसका डेबिट कार्ड भी बदल लिया। इसके बाद वह वापस घर चला गया और 16 फरवरी तक उसके पास कोई संदेश नहीं आया।
विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने के चलते वह अपना खाता भी नहीं जांच कर सका। 17 फरवरी को जब इंटरनेट प्रयोग किया तो उसके पास खाते से पैसे निकाले जाने के संदेश आए। जब उसने बैंक शाखा अंबाला में जाकर जांच कराई तो पता चला कि आरोपी ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हिसार व गुरुग्राम में उक्त कार्ड के जरिये नकदी निकाली है। उन्होंने तत्काल ही खाता ब्लॉक कराया और पुलिस को भी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें