फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर चोर चुरा ले गए 70 हजार का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गजलाना के एक मकान के ताले तोड़ कर चोर बर्तन, इन्वर्टर व गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव गजलाना वासी गुरबाज सिंह ने थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसका गांव में पुराना मकान है। इसमें लोहे का काफी सामान, बर्तन और अन्य सामान रखा हुआ है। वह कभी-कभी ही इस मकान में आता था। 20 जून को वह अपने मकान में गया था तब वहां सारा सामान ठीक था। 28 जून की शाम वह अपने पुराने मकान में गए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का पूरा सामान गायब था। चोर मकान से लोहे का सामान, पीतल के बर्तन, दो इन्वर्टर, दो सिलाई मशीन व दो गैस सिलिंडर चुरा ले गए, जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें