फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होटल कर्मी के सिर में ईंट मारकर छीनी नकदी व मोबाइल

Tue, 09 Jul 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुख भंजन मंदिर के पास देर रात होटल कर्मी के सिर में ईंट मारकर बाइक सवार तीन युवक मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए। मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला होटल कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने कमरे पर लौट रहा था। कर्मी के सिर में छह टांके आए हैं। इस वारदात के एक दिन पहले बाइक पर आए तीन युवकों ने पिस्टल के दम पर सब्जी विक्रेता से 10 हजार रुपये छीने थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के हनेड़ी निवासी बालम ने थाना कृष्णा गेट का दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे रोड पर एक होटल में काम करता है। वह रात करीब साढ़े 11 बजे होटल से अपनी ड्यूटी खत्म करके पैदल दुख भंजन मंदिर के आगे बने आश्रम में अपने कमरे पर जा रहा था। वह दुख भंजन मंदिर के पास पहुचा तो उसी समय पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और उसे रोक लिया। एक युवक ने उसके सिर में ईंट मारी दी और दूसरे ने उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में छह टांके लगे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें