फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू क्लर्क के घर का ताला तोड़ नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्लर्क के घर का ताला तोड़कर चोर सामान चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में गुरचरण सिंह निवासी कोल्हापुर ने कहा कि वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त है। अभी वह केयू में बतौर क्लर्क काम कर रहा है। कोल्हापुर में उसका पुश्तैनी मकान है, जिसमें महीने में एक-दो बार ही वह या उसकी पत्नी जसबीर कौर जाती है। चार मई को वह घर में रुकने के बाद अपनी ड्यूटी पर घर को ताला लगाकर चला गया था। तब से घर बंद पड़ा हुआ था। अब वह घर में रुकने के लिए गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर से पीतल की परात, बाल्टी व तीन पतीले, कांसी का थाल, कटोरा व 18 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें