इस्माईलाबाद। रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरप्रीत सिंह निवासी बिंजल जिला पटियाला ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा 12 कक्षा में डैफोडिल स्कूल इस्माईलाबाद में पढ़ता है। 16 नवंबर को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए इस्माईलाबाद जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी से गुजरने लगा तो अचानक उसके सामने सर्वजीत, आर्यन वासीयान बिन्जल अपने करीब पांच-छह साथियों सहित आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख कर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। चोट लगने से वह बेहोश हो गया परिजनों ने उसे आनंद अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।