काम से घर लौट रहे बाइक चालक से मारपीट कर नकदी लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसी तरह बाइक चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। थाना सदर पिहोवा पुलिस में दर्ज शिकायत में अजय वासी रोहेड़ा (कैथल) ने कहा कि वह अरुणाय स्थित एक दुकान पर काम करता है। बुधवार रात करीब 8 बजे वह फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे साहिल व उसके अन्य दो दोस्तों ने उसे रोक लिया था। जब तक वह कुछ समझता उन तीनों ने मिलकर उस हमला कर दिया था। मारपीट करते हुए आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये छीन लिए थे। आरोपियों ने उससे मोबाइल भी छीनने की कोशिश की, मगर किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई थी। तीनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी। शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 बी तथा 34 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।