फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व छेड़छाड़ करने के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। निकटवर्ती गांव की महिला ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि वह 3 अक्तूबर को अपने खेत खड़ी थी। उसी समय गांव के ही जरनैल सिंह, सिंदर सिंह, बलकार सिंह, पिंटू, श्याम, बलजीत सिंह व दो अन्य लोग टैंपू में सवार होकर खेत में आए। सिंदर सिंह ने उसे गले से पकड़ा और घसीटता हुआ ज्वार की तरफ ले जाने लगा। बलकार सिंह ने उसकी बाजू पकड़ी और जरनैल सिंह ने बालों से पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जब उसने शोर मचाया तो उनका नौकर रणजीत उसे बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी जाते समय उसका मोबाइल, उसके कानों की बालियां छीन कर ले गए। उसके पति चरणजीत सिंह ने उन्हें झांसा सीएचसी में दाखिल करवाया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें