फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कैंथला वासी अकविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी सिमरन दीप सिंह के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने ससुराल पक्ष को हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही उसे अधिक दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था। इस बीच उसका ननदोई गुरविंद्र सिंह उस पर बुरी नजर रखते हुए छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सिमरनदीप सिंह, ननद रजविंद्र कौर, हरप्रीत कौर, गुरविंद्र कौर व ननदोई गुरविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें