पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लंडी वासी संजीव कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने घर से पूजा अर्चना के लिए गोगा माड़ी पर जा रहा था। शाम के समय वह हनुमान मंदिर के नजदीक वाली गली के सामने पहुंचा तो लक्की पीछे से आया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसके सामने प्रभुदयाल खड़ा था। उसने भी उसके सिर में लोहे के सरिए से वार किया। वहीं अन्य आरोपी शिव दयाल ने किसी तेजधार चीज से उसके माथे पर वार किया। उसके बाद अमित, पंकज व हर्ष ने भी उसके साथ रॉड से उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट से वह बेहोश हो गया। उसके भाई कमल ने उसे इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।