फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। हरियाणा विधानसभा में रिकॉर्ड स्टोरर की पोस्ट के लिए सिफारिश लगाने के नाम पर 12 लाख मांगने तथा सात लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
थाने में दर्ज अपनी शिकायत में प्रेमपाल बेनीवाल ने कहा कि 30 सितंबर 2021 को उसके बेटे का हरियाणा विधानसभा (चंडीगढ़) में रिकॉर्ड स्टोरर की पोस्ट के लिए इंटरव्यू था। इस दौरान उसकी मुलाकात जगमाल सिंह गोलपुरा से हुई, जिसने उसके बेटे के इंटरव्यू के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि उसकी कोई सिफारिश नहीं है तो आरोपी ने बराड़ा के विश्रामगृह में देवल राणा से बातचीत कराई। आरोपी ने उसे बताया कि देवेल राणा हरियाणा विधानसभा में सचिव है और वह उसके बेटे के लिए सिफारिश कर देगा।
विज्ञापन

मिलने पर देवेल राणा ने कहा कि वह हरियाणा विधानसभा स्पीकर के साले से बात करता हूं। उसने मोबाइल पर स्पीकर ऑन करके एक व्यक्ति से बात की तो उसने कहा कि आपने बहुत देर कर दी, लेकिन फिर भी वह सायं को अपने जीजा से बात करके बता देगा। उसी सायं को देवेल राणा का उसके पास फोन आया और बोला कि आपके बेटे का काम बन जाएगा। उसके बाद वह अगले दिन फिर बराड़ा विश्रामगृह में गए, जहां पर देवेल राणा ने 15 लाख रुपये की मांग की।
उसके मना करने पर देवेल राणा ने उससे 12 लाख रुपये मांगे। दो दिन बाद देवेल राणा ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की तो कि उसने देवेल राणा को अपने चैंबर में पांच लाख रुपये नकद दे दिए। उसके बाद देवेल राणा ने अपना खाता नंबर दिया, जिसमें उसने दो बार में एक लाख 20 हजार और 80 हजार रुपये खाते में डाले।
विज्ञापन

उनकी मांग पूरी होने के बाद भी आरोपियों ने उसका काम नहीं किया। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उनके कुछ साथी उसके पास आए और 10-15 दिन का समय मांगा, उसके बाद दोनों आरोपियों ने उसका फोन ब्लॉक कर दिया। वह उसके पास इस बाबत गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें