इस्माईलाबाद। रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगल सिंह वासी गांव मलिकपुर ने शिकायत में बताया कि वह एक नवंबर को रात करीब 10 बजे वह अपने खेत से घर जा रहा था। रास्ते में सतीश कुमार, पंकज, सागर, सुनील कुमार, महिन्द्र सिंह व राकेश कुमार खड़े थे। सतीश कुमार ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। उसे डंडों से खूब पीटा और जब वह बेहोश होने लगा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बेहोशी की हालत में बादल सिंह ने उसे सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा में दाखिल करवाया जहां पर उसका तीन से चार दिन इलाज चला उसके बाद उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया।