फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हमला कर युवक को घायल करने के आरोप में 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव बोधनी में तेज हथियारों से हमला कर युवक को घायल करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी सैनी प्लाट बोधनी ने बताया कि गांव का ही कुलवंत उर्फ कांता उसे बार-बार फोन पर धमकी देता था।
विज्ञापन

गत दिवस उसके पास राका निवासी स्याणा सैदां ने फोन करके गांव बोधनी बस अड्डे के पास मिलने के लिए बुलाया। वह बस अड्डे के पास तो वहां पहले से मौजूद राका, कुलवंत और जीत निवासी बोढ़ा ने उस पर गंडासे से हमला कर दिया। वहीं उनके अन्य साथी विशाल, विक्की, बुधु सहित अन्य ने भी उसके पीटा। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी लहूलुहान अवस्था में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए । गांव के ही लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पिहोवा पहुंचाया, जहां से उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें