फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखने का मामला : जीआरपी कर रही मामले की जांच, अभी कोई सुराग नहीं लगा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने के मामले में जीआरपी के हाथ खाली है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। जीआरपी का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें रेल परिसर में यार्ड की दीवारों पर तीन जगह पंजाबी भाषा में नारे लिखे गए थे। इनमें लिखा गया कि जी-20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इन नारों के साथ सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) लिखा गया। सुबह होेने पर जैसे ही ये नारे लिखे दिखाई दिए तो रेल प्रशासन व जीआरपी एकाएक हरकत में आ गई, जिसके बाद पेंटर बुलाकर इन्हें पेंट के जरिए मिटाया गया था। वहीं जीआरपी रेलवे स्टेशन व आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें