इस्माईलाबाद। संतनगर काॅलोनी में स्थित श्मशान घाट के शेड को गिराने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर कालोनी वासी नगरपालिका अध्यक्ष व थाना प्रभारी से मिले और श्मशान घाट के शेड को गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। संत नगर काॅलोनी वासी प्रीतम भोला नपा पार्षद, बलकार सिंह, जयभगवान, अनिल कुमार, सुखदेव सिंह, चेतराम, फकीर चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से साल 2004 में शमशान घाट के शेड का निर्माण करवाया था। इस शेड में कॉलोनी के करीब 40 मृतकों का संस्कार भी किया जा चुका है। कुछ लोगों ने इस शेड को गिरा दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। कॉलोनी के निवासी शेड का दोबारा निर्माण करवाने और शेड गिराने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।