पिपली । थाना सदर के अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले मेें पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि दो युवक दीवार फांद कर घर में घुस गए थे और युवकों ने घर में अकेली युवती के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया था। आरोपी युवकों ने युवती को जातिसूचक शब्द भी कहे और इतना ही नहीं आरोपी युवक युवती का मोबाइल छीन कर ले गए थे। युवकों ने युवती को धमकी दी थी कि अगर किसी को शिकायत की तो वे मोबाइल में डाटा को वायरल कर देंगे। युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना सदर में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के दो युवक रात को उस समय घर में घुस आए थे, जब वह घर पर अकेली थी। युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के उनकी तलाश शुरू कर दी है।