फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डीएमसी से दाखिला लेने में छात्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के स्कूलों में दसवीं की फर्जी डीएमसी पर दाखिला लेकर 12वीं पास करने वाले प्रदेशभर के 129 छात्रों पर गाज गिरी है। इसके साथ ही हरियाणा के 92 स्कूलों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग ने कुरुक्षेत्र समेत प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायत पर पिहोवा सदर पुलिस ने एक निजी स्कूल के छात्र को नामजद किया है।
विभाग के सहायक उपनिरीक्षक कर्मबीर ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव की ओर से गुप्तचर विभाग हरियाणा पंचकूला को नौ मई 2022 को पत्र मिला था। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2021 में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश व बोर्ड परीक्षाओं में अपीयर करने की शिकायत दी थी। शिक्षा बोर्ड के सचिव ने पत्र और रिकार्ड की छाया प्रति भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई करके रिपोर्ट मांगी थी। गुप्तचर विभाग हरियाणा की जांच में आया कि यह मामला माध्यमिक परीक्षा के फर्जी प्रमाण-पत्र से संबंधित है।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक वार्षिक परीक्षा अप्रैल-2021 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा अन्य राज्य बोर्डों से पास की थी। ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षा की पात्रता से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। इसमें पाया गया कि कुछ परीक्षार्थियों के माध्यमिक प्रमाण-पत्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष नहीं हैं और फर्जी हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों की ओर से ऐसे परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश के समय पात्रता से संबंधित दस्तावेज चेक करने के बाद प्रवेश दिया जाना चाहिए था, जो कि विद्यालयों ने चेक नहीं किए। जांच का विषय यह है कि माध्यमिक फर्जी प्रमाण-पत्र परीक्षार्थियों को किस माध्यम से उपलब्ध हुए। शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण की शिकायत पर पाया गया कि पिहोवा के छात्र अभिषेक ने भी पिहोवा के एक निजी स्कूल में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे प्रवेश लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें