इस्माईलाबाद। गांव तलहेडी के डिपो धारक के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरिक्षक की शिकायत पर गेहूं व चीनी का गबन करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पिहोवा के निरीक्षक रिंकू कुमार ने पुलिस को दी शिकायतमें बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की टीम की सूचना पर उन्होंने टीम व विभाग के उपनिरिक्षक आनंद की संयुक्त टीम ने गांव तलहेडी में संचालित डिपो पर छापेमारी की। विभाग ने 14 जून को इस डिपो धारक का लाइसेंस रद्द कर दिया था। वहीं गांव में आवश्यक चीजों की सप्लाई को अस्थाई तौर पर डिपो धारक भुल्ला सिंह गांव सरस्वती खेड़ा के साथलगाई गई थी। गांव तलहेडी के डिपो धारक को अपना बकाया स्टॉक व पीओएस मशीन डिपो धारक भुल्ला सिंह के हवाले करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन गुरबाज सिंह ने इसको अभी तक भी भुल्ला सिंह के हवाले नहीं किया। इस छापेमारी के दौरान उसको फोन पर सूचित कर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। इसके चलते गांव के चौकीदार व अन्य व्यक्ति की मौजूदगी में डिपो का ताला तोड़कर स्टॉक की जांच की गई तो गेहूं की स्टॉक 61 क्विंटल 78 किलोग्राम कम पाया गया। वहीं चीनी एक क्विंटल 71 किलोग्राम कम पाई गई। उन्होंने बताया कि इस सेस्पष्ट है कि सरकारी राशन में गबन किया गया है। पुलिस ने डिपो धारक गुरबाज सिंह वासी समसपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।