फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली उखाड़ कर अवैध निर्माण करने के आरोप में दंपति पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गली उखाड़ कर अवैध कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव ठसका मीरांजी वासी धर्मवीर सिंह व उसकी पत्नी बाला देवी ने गली में नींव भरकर अवैध कब्जा कर लिया था। इस पर अवैध कब्जा हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था तथा पुलिस की मदद से 12 अक्तूबर को गली से अवैध कब्जा हटा दिया व गली निर्माण का कार्य कराया गया था, मगर ग्राम सचिव ने उन्हें सूचना दी है कि धर्मवीर सिंह व उसकी पत्नी बाला देवी ने गली को दोबारा से उखाड़ कर वहां पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने गली उखाड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बीडीपीओ साहब सिंह से इस तरह की शिकायत मिली है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में धर्मवीर सिंह व बालादेवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें