फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा करने के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव अहमदपुर निवासी महिला ने कहा कि उसकी शादी जसबीर सिंह के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। उसके ससुराल वाले पहले मलिकपुर गांव में रहते थे, लेकिन आजकल उसका पति और सास गांव नाहोनी में रह रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार बेटे को जन्म न देने के कारण ससुराल पक्ष उससे नाराज था और उसे घर से निकालने की साजिश की जा रही थी। इसी के चलते उसके पति ने अपनी सारी भूमि की दस्तारबंदी उसकी ननद के नाम कर दी थी, मगर उसके मुकदमा करने पर दस्तारबंदी नामा टूट गया था। उसके बाद से उसकी ननद उसके पति को उसके खिलाफ भड़काती रहती थी। इसी के चलते उसके ससुराल वालों ने उससे मारपीट करके उसे और उसकी दोनों बेटियों को घर से निकाल दिया। तब उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया, जिसने शाहाबाद के अस्पताल में उसका मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसबीर सिंह, नायब कौर, गुरमीत कौर, रजवंत कौर और सिमरन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें