फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक पैकेजिंग का विकल्प बना गत्ता

विज्ञापन
विद्यार्थियों और मुख्य वक्ता अमित जैन के साथ मौजूद प्रो. बिंदु शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में इंडस्ट्री-एकेडेमिक इंट्रेक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता फेडरेशन ऑफ कोरोगेशन बॉक्स मन्यूफैक्चरर्स ऑफ इंडिया के महासचिव अमित जैन ने कहा कि भारत में गत्ता पैकेजिंग उद्योग बहुत गति से विकसित हो रहा है। गत्ता उद्योग आज के समय में प्लास्टिक पैकेजिंग का सबसे बड़ा विकल्प बनकर उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि केवल गत्ता उद्योग ही एकमात्र ऐसा पैकेजिंग साधन है जो कि शत-प्रतिशत री-साइकल हो सकता है। भारत लघु और सूक्ष्म स्वरोजगार उत्पन्न करने में विश्व में बहुत बड़ा स्थान हासिल कर रहा है। विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर मंजूला चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उद्योग और शिक्षण संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर कुशलकर्मी तैयार करने में अग्रिम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

केयू के जनसंचार एवं मीडिया संस्थान की निदेशिक प्रो बिंदु शर्मा ने बताया कि संस्थान ने इस वर्ष से प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में एमएससी का नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। प्रो. शर्मा ने बताया कि केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा संस्थान है जो इन विषयों में एमएससी की शिक्षा प्रदान कर रहा है। इन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के द्वारा अब छात्र प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में भी शोध कार्य कर पाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक कंवरदीप शर्मा ने बताया कि उद्योगों के साथ संस्थान के रिश्ते पैदा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब तक संस्थान कई उद्योगिक संगठनों के साथएमओयू कर चुका है और आने वाले समय में कुछ अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय एमओयू की संभावनाएं उत्पन्न कर रहा है। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक सचिन, राकेश, अमित, राहुल, मोनिका, अपर्णा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें