गांव अजरावर के समीप हाईवे पर एक कैंटर ने कार को पीछे टक्कर मार दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ने से कार गड्ढों में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पवन कुमार वासी बोदीवाली जिला फतेहाबाद ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह साले प्रमोद, दोस्त दिलबाग, सोबित व बलिंद्र सिंह के साथ कार में सवार होकर फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह लोग गांव अजरावर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। उन्हें एंबुलेंस की मदद से पीएचसी केंद्र इस्माईलाबाद दाखिल कराया, जहां पर उसके साले प्रमोद व दो अन्य को गंभीर चोट के चलते कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।