फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के सामने पशु आने से खदानों में पलटी कार, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ठोल के समीप कार के सामने अचानक पशु आ जाने से कार बेकाबू होकर खदानों में जाकर में पलट गई। इस हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर गाड़ी रोक ली तथा दुर्घटनाग्रस्त कार से घायल विक्की व उसके पिता गुरचरण वासी रोपड़ (पंजाब) को बाहर निकालकर एंबुलेंस का प्रबंध करके दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार विक्की अपने पिता गुरचरण के साथ कार में रोपड़ (पंजाब) से रिश्तेदारी में आए थे। यहां से वह शुक्रवार को वापिस जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव ठोल के समीप पहुंची अचानक कहीं से बेसहारा सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में विक्की ने अचानक कार के ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे खदानों में पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें