लाडवा। संतुलन बिगड़ने से एक कार स्कूटी व एक मोटरसाइकिल में टकरा गई, जिससे ये दोनों वाहन नाली में जा गिरे तो चालक भी चोटिल हो गए। स्कूटी चालक सोमदेव ने बताया कि वह अपनी साइड से स्कूटी लेकर जा रहा था कि अचानक कार आई और उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी स्कूटी नाले में जा गिरी तो वह भी चोटिल हो गया। वहीं रामपाल निवासी शेरगढ़ ने भी बताया कि हादसे का शिकार हुई स्कूटी की टक्कर उसकी मोटरसाइकिल में लगी और वह गिर गई। इस हादसे में वह भी चोटिल हो गया। दोनों वाहनों को राहगीरों ने नाले से निकाला। संवाद