कुरुक्षेत्र के घमूर खेड़ी में पुलिया के पास एक कार चालक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घमूर खेड़ी निवासी 65 वर्षीय सुखविंद्र सिंह और 74 वर्षीय स्वर्ण कौर शहर से गांव में वापस जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल पर सवार भाभी और देवर 10 मीटर दूर खेतों में जा गिरे।