फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ कार चालक काबू, पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने एक कार चालक को 250 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। आरोपी राजस्थान और मध्य प्रदेश से नशीला पदार्थ खरीदकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपी जगनदीप सिंह निवासी थाना को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गांव मांगना के बस अड्डे पर गश्त करते हुए पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जगनदीप सिंह राजस्थान व मध्य प्रदेश से अफीम खरीदकर क्षेत्र में बेचता है। आज भी वह अपनी कार में अपने घर से गांव मांगना की तरफ अफीम लेकर बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने गांव मांगना की तरफ आने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना अनुसार एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार चालक को रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जमानत पर बाहर आया हुआ था आरोपी
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया आरोपी जगनदीप सिंह को जून 2021 में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 110 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें