लाडवा। लोटस फिटनेस प्वाइंट के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें लाडवा लोटस फिटनेस प्वाइंट के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रनर अप ट्रॉफी पर कब्जा किया। ताइक्वांडो कोच करनजीत ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, छह रजत पदक, तीन कांस्य पदक जीतकर ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लाडवा का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि यह उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है। बच्चों के पदक जीतने पर बच्चों के माता-पिता और खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है। यह जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों में आदित्य, हर्षद ,करण शर्मा, तुषार और खुशी शामिल रहे। संवाद