फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंटर के चालक की मौत

विज्ञापन
गंगहेड़ी के समीप हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर साइड में करती क्रेन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। गंगहेड़ी पुल के पास ट्रक चालक के अचानक ब्रेक मार देने से कैंटर उसमें भिड़ गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त श्रीभगवान (44) वासी बलंबा रोहतक के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। इलाका पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जय सिंह वासी बलंबा ने बताया कि वह किसी काम से पिहोवा आया था। उसे पैसे की जरूरत थी तो उसने अपने भाई श्रीभगवान को फोन किया था। उसके भाई ने बताया कि वह कैंटर में सामान भरकर रोहतक से होशियारपुर के लिए जा रहा है। वह उसे गंगहेड़ी पुल के पास पैसे दे देगा।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे वह गंगहेड़ी पुल के पास पहुंच गया और उसके भाई का फोन आया, उसने बताया कि वह पुल के पास पहुंचने वाला है। वह अपने भाई का इंतजार कर रहा था तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से कट मारते हुए एक कैंटर के सामने ब्रेक मार दिए, जिससे कैंटर की सीधी टक्कर ट्रक में लगी। उसने मौके पर जाकर देखा तो कैंटर में उसका भाई श्री भगवान घायल अवस्था में फंसा था।
विज्ञापन

ट्रक चालक थोड़ी देर मौके पर रुकने के बाद फरार हो गया। वह राहगीरों की मदद से अपने भाई को बाहर निकाल कर एलएनजेपी अस्पताल में लेकर आया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें