फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर चालक 15 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र ने एक कैंटर चालक को 15 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मध्य प्रदेश और राजस्थान से चूरा पोस्त खरीद कर सामान के बीच छिपाकर पंजाब जा रहा था। आरोपी गुरमीत सिंह निवासी गांव भुखरी जिला मोहाली (पंजाब) को आज सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिट के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव मुर्तजापुर बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि गुरनाम सिंह अपने कैंटर में सामान लेकर राजस्थान व मध्यप्रदेश की ओर जाता है। लौटते समय वह सामान के बीच छिपाकर चूरापोस्त पंजाब में सप्लाई करता है। आज भी वह सामान की आड़ में चूरा पोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना पर टीम ने नेशनल हाईवे 152डी पर नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद नारनौल की तरफ से एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने उसे रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा कैंटर की तलाशी ली। टीम को कैंटर के केबिन से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें से 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें