फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहरों, पुलों का होगा निर्माण और जीर्णोद्धार, खर्च किए जाएंगे 40 करोड़

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते विधायक सुभाष सुधा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर हलका में नहरों, पुलों के निर्माण तथा जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर सिंचाई विभाग की तरफ से लगभग 40 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से ही गांव रावगढ़ के लोगों को भी ज्योतिसर मुख्य सड़क से सीधी गांव को एंट्री दी जाएगी। इस गांव में जाने के लिए नहर पर नया पुल बनाया जाएगा और इस पुल के निर्माण पर दो करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी है। वे अपने आवास कार्यालय पर सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर क्षेत्र में सिंचाई विभाग से संबंधित चल रही परियोजनाओं और तीन नई परियोजनाओं को लेकर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि गांव रावगढ़ के लोगों को ज्योतिसर मुख्य मार्ग से होकर तंग रास्ते से होकर गांव में जाना पड़ता था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गांव के लोगों की सुविधा को जहन में रखते हुए पिहोवा ज्योतिसर मार्ग से सीधे गांव को जाने के लिए एक रास्ते का निर्माण करने के लिए एक योजना बनाई गई। इस योजना के अनुसार पिहोवा रोड से गांव की तरफ जाने के लिए एक नया पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण पर दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से आरडी 550 सरस्वती फीडर के विकास कार्यों पर लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इसी के साथ ही ज्योतिसर तीर्थ से अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और इस परियोजना पर सिंचाई विभाग की तरफ से 36 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। सिंचाई विभाग की तरफ से एसवाईएल नहर और नरवाना ब्रांच के ऊपर कैंथला और बारवा जाने के लिए नए पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल के निर्माण पर कुल आठ करोड़ रुपए का बजट खर्च किया गया है। इस पुल का निर्माण होने से दर्जनों गांव के हजारों लोगों को फायदा होगा। विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से पबनावा डिस्ट्रीब्यूट्री को मजबूत करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस डिस्टीब्यूट्री को कुरुक्षेत्र से लेकर फरल गांव तक मजबूत करने पर 15 करोड़ 70 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 26 अक्तूबर 2023 को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन




हलका के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से तैयार की जाएगी तीन नई परियोजनाएं

विधायक ने कहा कि थानेसर हलका के लोगों को बारिश के दिनों में बाढ़ के पानी से निजात दिलवाने के लिए तीन नई परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इसमें बचगांव से लेकर ज्योतिसर तक एसवाईएल के साथ-साथ ड्रेन की खोदाई की जाएगी और इसे चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा एसवाईएल नहर के साथ जोगना खेडा, दबखेडी और नरकातारी से गुजर रहे लिंडा नाला को मजबूत किया जाएगा। इस नाले को मजबूती प्रदान करने के लिए स्टोन पिचिंग का कार्य करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि गांव दबखेड़ी को बचाने के लि नरवाना ब्रांच की मजबूती के लिए कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें